श्री प्रिया कुंड (पीली पोखर) की महिमा
पीली पोखर / पीरी कीबरसाने में स्थित 'प्रिया कुंड' को प्राचीन काल से ही 'पीली पोखर' एवं 'पीरी की' नाम से जाना जाता है। ग्रंथ 'भक्ति रत्नाकर' के अनुसार, इस स्थान पर पीलू वृक्षों की बहुलता थी, जहाँ श्रीजी (राधारानी) अपनी सखियों संग पीलू फल तोड़ती थीं और कान्हा संग रसमय जलकेलि (जल क्रीड़ा) किया करती थीं।
"ऐइ पिलु खोर एथा पीलू फल छले। सखी सह राई कानू क्रीड़ा कुतुहले॥" — (भक्ति रत्नाकर)
इसे 'पीली पोखर' कहने के कई पावन शास्त्रीय कारण हैं:
- विवाह लीला एवं उबटन प्रक्षालन: नन्दनन्दन श्री कृष्ण से विवाह के पश्चात् अपने पीले हाथ प्रक्षालित करने (धोने) के कारण इसका नाम 'पीली पोखर' पड़ा। अथवा स्वामिनी जी के स्नान-उबटना के कारण यह जल सुनहली कांति से रंजित हो गया, जिस कारण इसे 'पीरी की' भी कहते हैं।
- शास्त्रों में विवाह का प्रमाण: श्रीजी के विवाह की लीला कई पुराणों में वर्णित है। श्रीमद्भागवत महापुराण के 'रासपंचाध्यायी' (30वें अध्याय के 26, 32, 39 श्लोकों) में श्रीराधा रानी के लिए स्पष्ट रूप से 'वधू' शब्द का प्रयोग हुआ है।
होली का मुख्य पड़ाव ('मुँहमिडी'): पीली पोखर का सबसे बड़ा वार्षिक उत्सव वह है जब नन्दगाँव के ग्वालबाल (हुरियारे) रंगीली होली खेलने आते हैं, तो वे पहले इसी पोखर पर आकर अपना पड़ाव देते हैं। यहीं पर वे पाग कसकर व ढाल लेकर चलते हैं, जहाँ आगे उनका भव्य स्वागत होता है जिसे 'मुँहमिडी' कहते हैं।
Kund Visiting Timings
प्रिया कुंड दर्शन समय
* Respect the sacred heritage and maintain the purity of holy Kund waters.
✨ Highlights & Divine Features
Key historical and spiritual points to witness around Priya Kund.
Swarnim Jal Ghat
The holy stone steps where Radha Rani washed her turmeric-laden hands following marriage rituals.
Muhmidi Sthali
The traditional welcoming site for Nandgaon Gopis during annual Lathmar Holi celebrations.
Ancient Pilu Kunj
Lush groves of Pilu trees mentioned in scriptures like Bhakti Ratnakara.
प्रिया कुंड दर्शन गैलरी
पीली पोखर एवं आसपास के पावन दृश्य
प्रिया कुंड मुख्य घाट
पीली पोखर स्वर्णिम जल
तट पर स्थित मंदिर झाँकी
परिक्रमा मार्ग एवं पीलू कुंज
Plan Your Divine Barsana Journey
Don't miss the authentic stories, sacred Kunds, and hidden pathways of Barsana. Get reliable, professional local guidance safely right now.